राहुल द्रविड़ के बाद रोहित शर्मा ODI में लार्ड्स पर ऐसा शर्मनाक रिकार्ड बनाने वाले भारतीय कप्तान बने 0

राहुल द्रविड़

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लार्ड्स में पूरी तरह से खामोश हो गए। लार्ड्स में इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 10 गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल पाए और डक पर टापली की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। डक पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकार्ड के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली।

रोहित ने की द्रविड़ की बराबरी

रोहित शर्मा लार्ड्स वनडे में शून्य पर आउट होने के बाद भारत के दूसरे ऐसे वनडे कप्तान बन गए जो इस मैदान पर डक पर आउट हुए। रोहित शर्मा से पहले इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ थे। अब रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ के इस शर्मनाक रिकार्ड की बराबरी कर ली।

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ पहली पारी में 246 रन बनाए और इसके जवाब में भारतीय टीम के शुरुआती बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लाप नजर आए। रोहित शर्मा ने जहां शून्य पर अपना विकेट गंवाया तो वहीं शिखर धवन 9 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली भी पूरी तरह से इस मैच मे धराशाई हो गए और 16 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं रिषभ पंत ने भी शून्य पर अपना विकेट गंवा दिया।

साल 2022 में ये तीसरा मौका था जब रिषभ पंत जीरो पर आउट हुए। अब इस साल वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर आ गए। साल 2022 में अब तक विराट कोहली और मो. शमी दो-दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। रिषभ पंत ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रिषभ पंत को ब्रायडन कार्स ने अपनी गेंद पर साल्ट के हाथों कैच करवा दिया।

more info…
more info..

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

रूस-यूक्रेन की जंग में मोहरा बना अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन, रोस्‍कोस्‍मोस ने दी धमकी प्रतिबंध न हटने पर क्रैश हो सकता है ISS 0

Next post

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय: 17 से 27 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित, कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई से होंगी