ऋषिकेश में कहा सुनी के बाद कांवड़ियों के दो दल भिड़े, एक दूसरे पर भांजी लाठियां

विस्तार

ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीरज क्लीनिक के पास कांवड़ियों के दो दल किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने एक दूसरे पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस के मौके पहुंचने से पहले ही कांवड़िये शांत हो गए और वहां से चले गए।

दरअसल, कांवड़ियों के दो दलों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांवड़ियों के दोनों दलों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद धक्का-मुक्की हो गई।

बात यहां भी नहीं रुकी तो दोनों दलों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। कांवड़ियों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। इसी बीच मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही कांवड़िएं वहां से निकल गए। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि कांवड़ियों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर स्थिति सामान्य थी।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।