उद्धव गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अब शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि जब तक शिंदे गुट के विधायकों की आयोग्यता का मामला कोर्ट में लंबित है, तब तक चुनाव आयोग शिवसेना पर कोई फैसला नहीं सकता।

विस्तार

शिवसेना पर अधिकार की जंग को लेकर उद्धव गुट एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अब उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, शिवसेना पर अधिकार को लेकर चुनाव अयोग ने दोनों गुटों (शिंदे व उद्धव) को आठ अगस्त तक का समय दिया है। दोनों गुटों को अपना-अपना दावा साबित करने को कहा गया है।

उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि जब तक शिंदे गुट के विधायकों की आयोग्यता का मामला कोर्ट में लंबित है, तब तक चुनाव आयोग इस पर कोई फैसला नहीं सकता। लिहाजा चुनाव आयोग को अपनी कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया जाए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।