मृतक की बहन ने शासन को लौटाई मुख्यमंत्री विवेकाधीन की राशि 2022
रुद्रप्रयाग जिले में एक युवक की मौत पर उसकी बहन ने शासन द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री विवेकाधनी कोष से महज 5 हजार की सहायता राशि वापस लौटाने के लिए.

रुद्रप्रयाग जिले में एक युवक की मौत पर उसकी बहन ने शासन द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री विवेकाधनी कोष से महज 5 हजार की सहायता राशि वापस लौटाने के लिए सीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इतनी कम राशि उनके मां और उनके साथ मजाक उड़ाने जैसी है। इसलिए उन्होंने इस धनराशि को वापस लौटा दिया है।
मुख्यमंत्री को दिए पत्र में मंजू रावत ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता कलम सिंह ग्राम काण्डा पोस्ट दैडा जनपद रुद्रप्रयाग के एक मात्र बेटे सन्तोष सिंह की 19 मार्च 2022 को गौंडार गदेरे में पैर फिसलने के कारण मौत हो गई थी। जिस पर शासन पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनकी माता गौरा देवी के नाम पर स्वीकृत की गई। जबकि उनकी मां गौरा देवी गरीब, बीमार एवं वृद्ध महिला है। ऐसे में इतनी न्यून राशि स्वीकृत करना उनके साथ मजाक जैसा है। उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय उलाहना देने जैसा है। कहा कि इस राशि को स्वीकार कर अपने स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं इसलिए उक्त धनराशि को उनकी माता गौरा देवी वापस दे रही है।


