स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर हॉकी खिलाड़ियों के सामने युवाओं ने टेके घुटने 2022

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला हॉकी संघ की तरफ से नगर के एनसीसी मैदान में दो मैत्री हॉकी मैचों का आयोजन किया

रानीखेत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला हॉकी संघ की तरफ से नगर के एनसीसी मैदान में दो मैत्री हॉकी मैचों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में 55 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और जूनियर खिलाड़ियों के मध्य मैच हुआ। इसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर रहीं। जिसके बाद टाई ब्रेकर में सीनियर टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ओल्ड बॉयज और यंग बॉयज के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें ओल्ड बॉयज ने 5-3 से विजयी रही। सीनियर खिलाड़ियों में 75 वर्षीय अगस्त लाल साह सहित भुवन चंद्र, मुकेश शाह, कुंदन बिष्ट, गोपाल सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, संजय चौधरी, गुड्डू बिष्ट, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे। मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे।

Visit Website
Visit Website

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

हिमालयी राज्यों के लिए उत्तराखंड बनेगा अब रोल मॉडल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान 2022

Next post

जम्मू-कश्मीर में ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, इस बस में 39 जवान सवार थे मौतों की आशंका