Weather Update: अगले 24 घंटे 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

weather update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलेगा। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।