Pauri Accident : पौड़ी में बोलेरो दुर्घटना में दो की मौत

Pauri Accident

उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चकराता में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है।

पौड़ी में हुए हादसे में वाहन खिरसू से भटोली आ रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाला।

गुरुवार देर रात हुई यह दुर्घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली श्रीनगर ने एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी। सूचना पर श्रीनगर पोस्ट से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई

बताया कि घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (संख्‍या यूए 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था, जिसमें 02 लोग सवार थे। दोनों शवों को खाई से निकाल कर पुलिस को सौंपा गया।

मृतकों के नाम :

  • अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
  • देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी

रेस्क्यू टीम में शामिल रहे ये लोग :

  • निरीक्षक मंजरी नेगी
  • आरक्षी रोविन कुमार
  • आरक्षी विकास गुसाई
  • आरक्षी उपेंद्र इतवाल
  • आरक्षी मुकेश कुमार
  • पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह
  • चालक मनोज सिंह

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।