Haldwani में Black Fungus का मरीज मिला, एक संदिग्ध भी भर्ती

Black Fungus

देहरादून के बाद अब कुमाऊं में Black Fungus का पहला मरीज मिला है। हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पताल में Black Fungus का एक मरीज भर्ती हुआ है। जबकि एसटीएच में एक कोरोना संदिग्ध में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मंगलवार को नैनीताल रोड स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल में हल्द्वानी में पोस्ट कोविड मरीज भर्ती हुआ, जिसमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे। जांच के बाद मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में एक ब्लैक फंगस का मरीज भर्ती है। ब्लैक फंगस को लेकर सभी प्राइवेट अस्पतालों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्लैक फंगस की दवा के लिए मुख्यालय पत्र लिखा गया है। वहीं मंगलवार तड़के सुबह नानकमत्ता से करीब 45 साल एक मरीज एसटीएच में भर्ती किया गया। जिसकी आंखें लाल हो रही थीं। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि ब्लैक फंगस का संदिग्ध केस मानते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। शाम को उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। मरीज को निगरानी में रखा गया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।