कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा- वार्ड जिताने वाले प्रभारी और अध्यक्ष का पार्टी में बढ़ेगा कद

Announcement of the state president of Congress

Table of Contents

निकाय चुनाव को लेकर वार्ड के प्रभारियों और वार्ड अध्यक्षों के साथ मिशन कंपाउंड में उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी के नाम पर काफी गड़बड़ियां हुई हैं।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में वार्ड जिताने वाले प्रभारी और अध्यक्ष का पार्टी में कद बढ़ेगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

निकाय चुनाव को लेकर वार्ड के प्रभारियों और वार्ड अध्यक्षों के साथ मिशन कंपाउंड में उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी के नाम पर काफी गड़बड़ियां हुई हैं। जनता के बीच जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता इनको उजागर करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि इस बार झांसी महापौर की सीट कांग्रेस के खाते में आएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिलता देख भाजपा के नेता घबरा गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।