उमा देवी व जिठाईं देवी के मिलन को देख भवविभोर हुए भक्त

मिलन को देख भवविभोर हुए भक्त

राजराजेश्वरी जिठाईं देवी की डोली शुक्रवार को डिम्मर गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं नाकोट से उमा देवी की डोली ने डिम्मर गांव के लिए प्रस्थान किया तो बहन उमा देवी को मिलने के लिए जिठाईं देवी की डोली ऊबड़-खाबड़ पैदल मार्ग से आली गदेरे के पास उमा मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों बहनों का मिलन देखकर भक्त भाव भावुक हो गए। इसके बाद जिठाईं देवी की डोली डिम्मर गांव पहुंचीं। इस मौके पर गोपी डिमरी, प्रणवेंद्र डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी और गिरीश डिमरी आदि मौजूद थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।