बिना किसी शुल्क कोहरे के कारण उड़ान को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे Air India के यात्री

Air India

कोहरे के कारण उड़ान में देरी को लेकर Air India के यात्री प्रभावित उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। विमान कंपनी ने शनिवार को कहा कि यात्रियों को कोहरे के कारण उड़ान में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है। यह विशेष रूप से दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान करने और आने वाली उड़ानों के लिए होगा।

Air India ने एक बयान में कहा कि प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान-विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे। इससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण असुविधा को कम करने के लिए आसान विकल्प मिलेंगे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।