फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है ‘हंसी’, अब सड़कों पर मांग रही है भीख, ऐसी क्या है मजबूरी?

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है 'हंसी', अब सड़कों पर मांग रही है भीख
कुमाऊं यूनिवर्सिटी का कैंपस कभी हंसी प्रहरी के नाम के नारों से गूंजता था. प्रतिभा इस कदर भरी थी कि वाइस प्रेसीडेंट का चुनाव लड़ी और जीत भी गई. राजनीति और इंग्लिश जैसे विषयों में डबल एमए किया. मगर अब उत्तराखंड में हरिद्वार की सड़कों पर अपने 6 साल के बच्चे के साथ भीख मांगती घूम रही है हंसी.
हर किसी को इस बात का यकीन था कि हंसी जीवन में कुछ बड़ा करेगी, मगर ताज्जुब की बात है कि पढ़ी-लिखी होने के साथ फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली हंसी कैसे सड़कों पर आ गई? जो लड़की कभी विश्वविद्यालय की पहचान हुआ करती थी, वह आज भीख मांगने के लिए मजबूर है. हरिद्वार की सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और गंगा के घाटों पर उसे भीख मांगते हुए देखने पर शायद ही कोई यकीन करे कि उसने अपने जीवन में इतना नाम कमाया था.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

ग्लैमर वर्ल्ड के चमकते सितारे हैं डॉक्टर मनु बोरा, स्पोर्ट्स पर्सन के इलाज के लिए छोड़ा फिल्मों का ऑफर

Next post

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट पहुंचा आयोग, आज सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला