लालकुआं में ITBP ने किया मॉक ड्रिल

ITBP Mockdrill

ITBP की 34वीं वाहिनी ने नगर के ग्रीन पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आइटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश सुरक्षा के प्रति पैनी निगाह को लेकर जानकारी दी।

ग्रीन पार्क में दोपहर से शाम तक सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रमों से एकता की भावना और सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी गई। ITBP कमांडेंट सुरेंद्र सिंह के नेतृत्‍व में 92 जवानों की टीम ने फायर फायटिंग ड्रिल/डेमो दिखाया। इसके बाद कुश्ती का रोमांचक फ्रेंडली मैच हुआ। इसके बाद स्थानीय खिलाड़ियों व ITBP जवानों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई जिसमें आईटीबीपी विजयी रहा। मुख्य अतिथि चेयरमैन लालचंद सिंह रहे। इस मौके पर निरीक्षक सुरेश बाजिया, भोपाल राम, यशपाल रैना, मोहन लाल, बस्ती राम, राजेंद्र सिंह, श्याम बाबू, रूपचंद ठाकुर, गीता नंद, दुर्गेश वाघमारे मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।