पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, शमी और जडेजा को लेकर भी आया अपडेट

पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, शमी और जडेजा

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है। चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआइ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रोहित पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल कर लिया गया है।

बीसीसीआइ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच में रोहित की उपलब्धता को लेकर कहा गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी।मोहम्मद शमी के स्थान पर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को जबकि रवींद्र जडेजा के स्थान पर सौरव कुमार को शामिल कर लिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 14 दिसंबर से चटगांव में होने जा रहा है।

सेलेक्शन कमेटी ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किया है। 12 साल बाद उनादकट की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।