खेलो इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच, मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच, मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण

भोपाल के शौर्य इस्मारक में खेला इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर यूथ गेम्स के थीम सांग का अनावरण किया और अमरकंटक मशाल को रवाना किया।

खेला इंडिया यूथ गेम्स 2023 की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा। भोपाल के शौर्य इस्मारक में खेला इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर यूथ गेम्स के थीम सांग का अनावरण किया और अमरकंटक मशाल को रवाना किया।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनवरी मध्य प्रदेश के लिए स्वर्णिम महीना है। इस महीने हो रहे कई आयोजनों से मध्य प्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेलमय वातावरण है। मैं खिलाड़ियों को कहता हूं कि खूब पढ़ो और खेलो भी। हम खेलों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

शिवराज ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद कहा। इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित मंत्रीगण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।

डीएसपी की नौकरी और पांच लाख रुपये
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर आएगा, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से उसे पांच लाख रुपये प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के पद पर नौकरी दी जाएगी। अब बच्चों के सामने खेल भी करिअर बनाने का एक विकल्प है।

सात हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा कि इस बार का यूथ गेम्स पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। इसमें सात हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और नया इतिहास रचा जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।