एथनिक वियर में बला की खूबसूरत दिखती हैं निक्की तंबोली, आप भी लें टिप्स

0
1412
एथनिक वियर में बला की खूबसूरत दिखती हैं निक्की तंबोली, आप भी लें टिप्स
एथनिक वियर में बला की खूबसूरत दिखती हैं निक्की तंबोली, आप भी लें टिप्स


उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

Nikki Tamboli : शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लड़कियां शादी में एथनिक वियर ही पहनना पसंद करती हैं। शादी में लहंगा और साड़ी पहन कर लड़कियां ना सिर्फ खूबसूरत बल्कि स्टाइलिश भी लग सकती हैं। अगर आप भी किसी शादी में एथनिक वियर पहनने का सोच रहीं हैं पर कंफ्यूज हैं कि किस तरह की साड़ी या लहंगा आप कैरी कर सकती हैं, तो आपकी इस दुविधा का हल हमारे पास है।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो हर तरह के एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हम बात कर रहे हैं निक्की तंबोली की। बिग बॉस 15 से सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। हर कोई उनके लुक्स को बेहद पसंद करता है। निक्की वेस्टर्न वियर से साथ-साथ एथनिक वियर में भी बला की खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको निक्की के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाएंगे जिससे आप भी टिप्स ले सकती हैं।

पिंक लहंगे में दिखाईं अदाएं

कुछ समय पहले निक्की तंबोली ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिसमे उन्होंने अपनी अदाएं दिखाईं थीं। लोगों को इनका ये लुक काफी पसंद आया था। अगर आप भी लहंगे में बोल्ड दिखना चाहती हैं तो इसी तरह से लहंगा और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए निक्की ने मांगटीका भी लगाया था।

प्लाजो सूट में निक्की 

स्लीवलेस कुर्ती से साथ निक्की ने प्लाजो कैरी किया था। इस तरह के सूट को आप शादी के किसी अन्य कार्यक्रम में पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ अगर आप पोनीटेल बनाएंगी तो आपका लुक बेहद प्यारा लगेगा।

ग्रीन लहंगे में दिखीं खूबसूरत 

हरे रंग के लहंगे में निक्की बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस तरह के लहंगे को आप मेंहदी के कार्यक्रम में पहन सकती हैं। इसके साथ दुपट्टे को भी अलग तरह के कैरी कर सकती हैं।

सिल्वर साड़ी में दिखा अलग अंदाज

कुछ समय पहले जब निक्की ने सिल्वर कलर की साड़ी पहन कर फोटोशूट कराया था। जिसमें वो बेहद हॉट दिख रहीं थीं।

पेस्टल कलर के लहंगे में निक्की 

इस तरह का लहंगा संगीत के कार्यक्रमों के लिए बेस्ट है। निक्की इस लहंगे में बेहद प्यारी लग रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने कुंदन की ही ज्वेलरी पहनी है जो बेहद खूबसूरत लग रही है।

लाइट पिंक साड़ी में निक्की 

स्लीवलेस ब्लाउज से साथ निक्की ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी सा नेकपीस पहना था। वहीं बालों में पोनीटेल बनाई थी।