राजभवन में वसंतोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या

राजभवन में वसंतोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या

राजभवन देहरादून 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शनिवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2023 के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक सन्ध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

आज आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उप्रेती बहनों, ज्योती व निरजा उप्रेती का गायन आकर्षण का केन्द्र रहा। उन्होंने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वसंत और होली पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किए। जिनमें ‘आज बिरज में होली रे रसिया’, ‘होली कैसे खेलूं री मैं सांवरिया के संग’, ‘उड़ जायेगा रे हंस अकेला, जीवन दो दिन का मेला’ शामिल थे।

सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भातखण्डे संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कृष्णलीला और होली पर आधारित कथक नृत्य प्रस्तुत किए जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला एवं भोले जी महाराज, निदेशक उद्यान डॉ एच एस बावेजा, निदेश

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।