होली महोत्सव में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों का सम्मान

होली महोत्सव में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों का सम्मान

शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में संजय धौंडियाल को किया सम्मानित

IMG-20230305-WA0024-300x141 होली महोत्सव में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों का सम्मान

देहरादून

देहरादून में वृहद होली मिलन समारोह में ढोंडियाल समाज की 25 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ये समारोह पूरे गढ़वाल मंडल के 54 गांव के ढोंडियाल समाज के लोगों ने आयोजित किया। ढोंडियाल भ्रातृ मंडल कल्याण समिति के बैनर तले इस आयोजित होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में डॉ अरुण प्रकाश ढोंडियाल, डॉ सविता मोहन ढोंडियाल को सम्मानित किया गया तो संस्कृति और कला के क्षेत्र में देश विदेश तक उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर गायिका संगीता ढोंडियाल और गीत नाटक प्रभाग से सम्मानित कलाकार जगदीश ढोंडियाल को सम्मानित किया गया। प्रशाशनिक करयूं के लिए पूर्व आईएएस अरुण ढोंडियाल और हेमलता ढोंडियाल को सम्मानित किया गया। जनसेवा के लिए पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता सच्चिदानंद भारती को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कई और विभूतियों को भी सम्मान दिया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उमेश ढोंडियाल और सचिव प्रभाकर ढोंडियाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को अपने समाज से जोड़ते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।