Karnataka: युवक के लड़की से बात करने पर की बजरंग दल ने कुटाई

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे क्षेत्र के पास एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक हिंदू लड़की से बात की थी।

इस बात के गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक एक बस में यात्रा के दौरान युवक ने एक हिंदू महिला मित्र से बात की थी। जिसके बाद लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर है शक

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद जाहिर के रूप में हुई है। वहीं, सूत्रों ने यह भी कहा कि अपराध के पीछे बजरंग दल (बीडी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का संदेह है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का समूह को मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की से बात करने की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद ही वह बस में सवार हो गए।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।