अल्लू अर्जुन की पुष्प २ की हुई घोषणा, मेकर्स ने किआ वीडियो जारी।

एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी चर्चा में है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। दो साल पहले अल्लू ने फिल्म पुष्पा के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी।

ऐसे में अब अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार हो रहा। इस बीच अब ‘पुष्पा द रुल’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

टीज़र की तारिख

दरअसल, फिल्म मेकर्स ने ट्विटर पर ‘पुष्पा 2‘ को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन की झलक देखने को मिल रही है। इस 20 सेकेंड के वीडियो में दिखाया गया है कि तिरुपति जेल से ‘पुष्पा’ फरार हो गया है। अब वह कहां है, इसका पता 7 अप्रैल को शाम 4 बजे पता चलेगा। टीजर के साथ लिखा है, ‘The search ends soon’.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।