चिंतन शिविर शुरू, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान का रोडमैप बनाएंगे राज्यों के मंत्री

चिंतन शिविर शुरू, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान का रोडमैप बनाएंगे राज्यों के मंत्री

चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही दो राज्यों के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।

राजधानी में आज से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे।

शिविर में दो दिनों में आठ सत्र आयोजित होंगे जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस शिविर के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शिरकत करने पहुंचे है।

चिंतन शिविर में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भव कैंपेन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मीसल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, मेडिकल नर्सिंग शिक्षा, अंग प्रत्यारोपण, डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम व गैर संचारी रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।