अपने पति के बॉस की मां का सर हथोड़े से फोड़ने वाली महिला गिरफ्तार

रूद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से  में एक महिला ने  अपने पति की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाने और इंक्रीमेंट ना करने से आक्रोशित होकर अपने पति के बॉस की मां का सर हथौड़े से  फोड़ दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर हुए जानलेवा हमले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो हर कोई सुनकर दंग रह गया। दरअसल 11 जुलाई को आवास विकास कॉलोनी की ईडब्ल्यूएस मकान नंबर 531 में रहने वाले सिडकुल कंपनी पंतनगर में एचआर हेड दीपक भाटिया की बुजुर्ग मां पूनम भाटिया पर एक महिला ने घर में घुसकर हथौड़े से हमला कर दिया और हमला करके वह भाग। जिस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पता किया कि महिला अपने पति के नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाने और इंक्रीमेंट न करने से परेशान होकर तैश में आकर अपने पति के बॉस की मां का सर फोड़ दिया।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment