भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

हरिद्वार पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए आत्मसमर्पण न करने पर दी थी कुर्की की चेतावनी

हरिद्वार। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों में फरार अभियुक्तों द्वारा लगातार न्यायालय से जारी वारंट की अवहेलना करने पर हरिद्वार पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कार्यवाही की गई। प्रतियोगी परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 3 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। और इनकी गलत तरीके से कमाई गई लगभग 1 करोड़ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया गया था।

WhatsApp-Image-2023-07-26-at-14.45.49 भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

बीते महीने कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई थी एवं माननीय न्यालालय के आदेश के क्रम में अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिससे डरकर एक अभियुक्त भूषण पुत्र बृजपाल ने सरेंडर कर दिया था लेकिन अनिल कुमार अभी भी पुलिस से लगातार बच रहा था।

उत्तर प्रदेश जाकर हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से बाकी अभियुक्तों में भी डर का माहौल है। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई बचेगा नहीं, टीमें सही दिशा में काम कर रही हैं।

अभियुक्त जिसके घर की कुर्की की गई-

(1)अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment