सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात , इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच चल रही बैठक खत्म

प्रदेश की कई सड़क परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद बोले सीएम धामी

आज उत्तराखंड के विभिन्न राजमार्गो, टनल, आदि को लेकर नितिन गडकरी जी से चर्चा करने गया था

फ्लड डिमेजिंग के अंतर्गत पुराना भुगतान को जारी करने को कहा है

मसूरी टनल को जल्दी पूरा करने के लिए एनएचएआई को निर्देशित किया है

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री और गंगोत्री मार्ग पर विकास नगर वाले रास्ते को लेकर भी स्वीकृति दी है

खटीमा रिंग रोड को लेकर स्वीकृति दी है

देहरादून रिंग रोड का प्रस्ताव राज्य सरकार की तरफ से दिया है उस पर जल्दी काम करने की सहमति मंत्री ने दिया है

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर बोले सीएम

बाढ़ के चलते काफी नुकसान राज्य को हुआ है उसको लेकर जानकारी दी और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आपदा राहत में राज्य की मदद करने के लिए गृहमंत्री का धन्यवाद दिया।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा पर बोले

अभी विकास को लेकर चर्चा हुई है।

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने आज दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर बैठक की।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment