कोटद्वार में एक सितंबर से होगी अग्निवीर की भर्ती

कोटद्वार में एक सितंबर से होगी अग्निवीर की भर्ती, डीएम ने सेना भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
जिला प्रशासन ने जनपद के गबर सिंह कैंप कोटद्वार में एक से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर की भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है। भर्ती रैली के दौरान शांति व्यवस्था के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने पुलिस विभाग को सेना भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन ने जनपद के गबर सिंह कैंप कोटद्वार में एक से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर की भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है। भर्ती रैली के दौरान शांति व्यवस्था के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने पुलिस विभाग को सेना भर्ती में भर्ती स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार, लैंसडौन, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दुगड्डा को भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग, टैंट, पेयजल, बिजली, मोबाइल टायलेट व अन्य की व्यवस्था पूर्ण करने से पूर्व उपजिलाधिकारी कोटद्वार व लैंसडौन को सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भर्ती आयोजन की रूपरेखा तैयार करते हुए सात दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment