चमोली हादसे के पीड़ितों को पूर्व सीएम तीरथ ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया

चमोली। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत चमोली हादसे में मृत लोगों के शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों को सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। तीरथ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही केन्द्र सरकार की ओर से मृतकों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रूपए सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की । और प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से त्वरित सहायता की।

सभी पीड़ित परिवारों के साथ भारत सरकार व प्रदेश सरकार हर वक्त खड़ी है। सांसद ने जिलाधिकारी चमोली एवं सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बंध में जरूरी निर्देश देते हुए पीड़ित परिवारों से लगातार सम्पर्क बनाए रखने को कहा उनके साथ विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment