खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज

खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज

IMG-20230715-WA0002-282x300 खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज
देहरादून। भारी बारिश के बावजूद एक-दो नदियों को छोड़कर प्रदेश की शेष सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर चेतावनी लेबल से भी नीचे रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद राज्य में लगभग सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर वार्निंग लेबल से नीचे ही रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी नदियों और जलाशयों का पूरा ब्योरा उन्हें मिल गया है। धारचूला स्थित काली नदी और रूड़की स्थित सोलानी नदी का जल स्तर चेतावनी लेबल से कुछ प्वाइंट बढ़ा था लेकिन अब नीचे आ चुका है जबकि अन्य नदियों का जल स्तर भी लगातार नीचे आ रहा है। इसलिए अब खतरे की कोई बात नहीं है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment