अब यूपीआई पर बोलकर कर सकेंगे भुगतान

आरबीआई आपके पेमेन्ट करने के मोड को और भी आसान करने जा रहा है। जल्द ही आप यूपीआई पर बोलकर कहीं भी भुगतान कर सकेंगे और ये मुमकिन हो पायेगा एआई की मद्द से। आपको बता दे कि आरबीआई यूपीआई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस -एआई- से जोड़ने जा रहा है। इसकी मद्द से आप बोलकर कहीं भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको यूपीआई पेमेन्ट के दौरान स्मार्टफोन में बार-बार पिन डालने की आवश्यकता भी नही होगी।

इस बावत मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिए गये फैंसलों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने बताया कि केन्द्रिय बैंक की ओर से कन्वर्सेशनल पेमेन्ट्स -बात-चीत के जरिए पेमेंट- की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लेनदेन के लिए एआई संचालित प्रणाली या चैटवॉट के साथ बोलकर लेनदेन का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनो के लिए होगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment