जानिए किस दिन निकाली जाएगी टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा

भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा 28 अगस्त को निकाली जाएगी। टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य व दिगंबर भरत गिरी की मौजूदगी में पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की बैठक हुई। जिसमें शोभायात्रा को भव्य बनाने व भंडारे के आयोजन पर चर्चा हुई।

श्री 108 महन्त कृष्णा गिरी महाराज न बताया कि शोभायात्रा को अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा-वृन्दावन सहित अन्य राज्यों के कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां देखने को मिलेंगी।

महाराष्ट्र के कलाकारों की शिव बारात, श्री महाकाल की भस्म आरती शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

अब यूपीआई पर बोलकर कर सकेंगे भुगतान

Next post

बागेश्वर में धामी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की लगी होड़, सीएम के साथ सेल्फी लेने का दिखा क्रेज, धामी ने की जनता से अपील बागेश्वर के विकास के लिए स्वर्गीय चंदन रामदास जी की पार्वती को भारी बहुमत से विधानसभा पहुंचाना है

Post Comment