Chandrayaan-3 Landed Moon: चांद पर बजा भारत का डंका, 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचा, PM बोले- चंदा मामा दूर के नहीं.. टूर के

Chandrayaan-3 reached moon: भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया. 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा.

Chandrayaan-3 reached moon: भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया. 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण की पूरे देश को शुभकामनाएं दी. चंद्रयान-3 की ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ शुरू होते ही पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक पल पर थी.

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है. विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6  बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की.

 

चंद्रयान-3 मिशन 2019 के चंद्रयान-2 मिशन का फॉलो अप है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस मिशन के सफल होते ही भारत उन देशों के एक छोटे और विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहे हैं. अब तक इस क्लब के तीन सदस्य- संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही थी. अब भारत ने भी इस क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।