Jawan Film: रिलीज से पहले ही विदेशों में बजा शाहरुख खान की ‘जवान’ का डंका, एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैं शॉकिंग

shahrukh khan movie

Shahrukh Khan की फिल्म ‘जवान’ काफी सुर्खियों में है. ये फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन रिलीज से एक महीने पहले इस फिल्म की विदेश में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इस एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जो आपको हैरान कर देंगे.

Jawan Film: ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है. जवान के कई पोस्टर्स और ट्रेलर भी सामने आ गया है जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. इस फिल्म को रिलीज होने में अभी कई दिन बचे हैं. लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है. इस फिल्म का क्रेज भारत में तो है ही, लेकिन विदेशों में भी शाहरुख खान की इस फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग के विदेश के आंकड़े जो सामने आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं.

एक महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग

‘पठान’ (Pathaan) फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद ऐसा लगता है कि शाहरुख खान इस बार बॉक्स ऑफिस पर खुद को ही टक्कर देंगे. ‘जवान’ फिल्म का क्रेज लोगों के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि जो नतीजे आंकड़े में सामने आ रहे हैं वो फिल्म के जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का कहीं ना कहीं इशारा जरूर दे रहे हैं. ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग एक महीने पहले ही शुरू हो गई है.

कई भाषाओं में होगी फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म विदेश में 2 डी, एक्स डी और आईमैक्स प्लेटफॉर्म में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में देख सकेंगे. इतना ही नहीं इस फिल्म की पिछले हफ्ते UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में भी बुकिंग शुरू हो गई है. बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि ये दोनों जगहें ऐसी हैं जिसे शाहरुख खान का गढ़ माना जाता है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।