नैनीताल में 12वीं मानसून माउंटेन मैराथन में सेना के जवानों ने लहराया परचम, 21 और 10 किलोमीटर में मारी बाजी

0
9527
 नैनीताल : रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित 12वीं मानसून माउंटेन मैराथन में शहर समेत विभिन्न शहरों से पहुंचे युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तीन वर्गों में आयोजित दौड़ में 1300 से अधिक धावक ‘दिल से दिल के लिए’ थीम के साथ दौड़े।
21 किमी पुरुष वर्ग में सेना के रोहित यादव, महिला वर्ग में रेनू सिंह तथा वरिष्ठ वर्ग में सुरेश कुमार विजेता रहे। 10 किमी पुरुष वर्ग में खुशाल सिंह, महिला वर्ग में विनीता गुर्जर, वरिष्ठ वर्ग में मुकेश राणा, पांच किमी पुरुष में राघवेंद्र व महिला वर्ग में बीना बसेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया।

नैनीताल में मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन



उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

रविवार को रन टू लिव संस्था की ओर से नैनीताल में मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन किया गया। मल्लीताल फ्लैट मैदान से सुबह सात बजे मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआइसी डीके जोशी, विशिष्ट अतिथि भारतीय वालीबाल टीम के पूर्व कप्तान सुब्बाराव, विशेष इंडिया रनर नेहा लाल आदि ने हरी झंडी दिखाकर 21 किमी मैराथन का शुभारंभ किया।

फ्लैट मैदान से मस्जिद तिराहा से ठंडी सड़क, तल्लीताल से मालरोड व बिड़ला रोड होते हुए टांकी बैंड से शेरवुड व राजभवन होते हुए फ्लैट मैदान पर मैराथन का समापन हुआ। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को चेक और मेडल प्रदान किए गए।

अलग-अलग वर्गों का परिणाम

  • 21 किमी पुरुष वर्ग में रोहित यादव ने पहला, रमेश कुमार दूसरा, मोहित कुमार तीसरा, महेंद्र बिष्ट चौथा और अरुण पाल ने पांचवा स्थान हासिल किया।
  • 21 किमी महिला वर्ग में रेनू सिंह ने पहला, रूबी कश्यप ने दूसरा, रीमा पटेल ने तीसरा, राधा भट्ट ने चौथा, आशा बिष्ट ने पांचवा स्थान हासिल किया।
  • 21 किमी वरिष्ठ वर्ग में सुरेश कुमार ने पहला, चरण सिंह ने दूसरा, शिवेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में मीनाक्षी तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया।
  • दस किमी पुरुष वर्ग में खुशाल सिंह ने पहला, रितिक शर्मा ने दूसरा, गौरव सिराड़ी ने तीसरा, दीपक जोशी ने चौथा और योगेश ने पांचवा स्थान हासिल किया।
  • दस किमी महिला वर्ग में विनीता गुर्जर ने पहला, यशोदा गौड़ दूसरा, भावना नेगी ने तीसरा, भावना ने चौथा, खुशी बिष्ट ने पांचवा स्थान हासिल किया।
  • दस किमी वरिष्ठ वर्ग पुरुष में मुकेश राणा ने पहला, सुरेश चंद्र ने दूसरा, घनानंद ने तीसरा, महिला वर्ग में नीमा बिष्ट पहले और लीना चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • पांच किमी में राघवेंद्र ने पहला, सनी कुमार ने दूसरा, पवन कुमार ने तीसरा, विक्रम मेर ने चौथा, अधर ने पांचवा स्थान हासिल किया।
  • पांच किमी महिला वर्ग में बीना बसेड़ा ने पहला, कंचन लोधियाल ने दूसरा, ज्योति फर्त्याल ने तीसरा, जिया ने चौथा और पलक बिष्ट ने पांचवा स्थान हासिल किया।