पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डुंगरी में जनता दरबार आयोजित किया

कनालीछीना – प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यहां डुंगरी गांव पहुंचकर जनता दरबार लगाया व जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मत्स्य विकास के लिए किए गये कार्य की सराहना की। उन्होंने डुंगरी गांव में निर्मित मत्स्य तालाबों का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार को यहां मंत्री के पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में विकास के काम कर रही है। जनता व पशुपालकों के हित में कई योजनाएं संचालित की गई हैं। जिसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए। उन्होंने मत्स्य पालन करने वाले किसानों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर काफी अधिक हैं। स्थानीय विधायक पूर्व काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल ने सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से उसका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंत्री कहा कि पशुपालन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इससे पूर्व मंत्री ने सरकारी योजना के लाभार्थियों व समूहों को चेक भी प्रदान किए। इससे पूर्व जिला मत्स्य विकास अधिकारी डॉ. रमेश सिंह चलाल ने मंत्री को विस्तार से क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र वल्दिया, ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल,मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज कन्याल, महिमन कन्याल, हेमंत बिष्ट सहित कई शामिल रहे। जिला मत्स्य विकास अधिकारी ने बताया कि पशुपालन मंत्री ने 20 लाख ग्राम पंचायत डूंगरी के लाभार्थियों को तथा 20 लाख का ग्राम पंचायत पाली के लाभार्थियों को चेक दिया। टीम में सीमा देवी, बिशन सिंह होशियार सिंह ,जमन सिंह, सुरेश सिंह सहित कई शामिल रहे।

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें