पशु तस्करी का भंडाफोड़, हरिद्वार में पुलिस की दबिश, आरोपी फरार

ज्वालापुर। हरिद्वार में पुलिस ने अवैध पशु मांस की तस्करी पर छापेमारी की कार्रवाई की। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला कस्सावान में दबिश देकर कुरैशियां मस्जिद के पास खाली प्लाट में चार दिवारी के अंदर एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से एक लकड़ी के टुकड़े के ऊपर रखकर पशु काट रहा था। दबिश की आहट पाते ही अभियुक्त काला मौका देखकर छत से दूसरी तरफ कूद कर एकदम फरार हो गया।

मौके से 120 किलोग्राम अवैध कटा पशु मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद हुए। प्रथम दृष्ट्या कटा मांस भैंस वंशीय प्रतीत हो रहा है। कब्जे लिये गये मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया व मौके पर मांस का नमूना लेकर परीक्षण हेतु विधी विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित की जा रही है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।