भाजपा हाईकमान ने सतपाल महाराज पर जताया विश्वास, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।