मसूरी के ऐतिहासिक शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निरेदेश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहाड़ों की रानी मसूरी का ऐतिहासिक शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल बिजली को सुचारू करने के निर्देश दिए है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में स्थित शहीद स्थल सभी का आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा मीडिया के माध्यम से जैसे ही उन्हे जानकारी मिली उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा एसडीएम मसूरी को तुरंत शहीद स्थल की लाईन को जोड़ने और तत्काल बिजली सुचारू के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा शहीद स्थल की संपत्ति नगर पालिका की है। उन्होंने कहा मसूरी शहीद स्थल की देख रेख़ संस्कृति विभाग द्वारा किया जाता है। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए अधिकारियों को जिमेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।