ACTION: टिहरी जिले का पटवारी सस्पेंड, एक्शन मे हैं DM टिहरी, पत्रकारों की भी है लापरवाहों पर नजर 

टिहरी । उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा राजस्व उप निरीक्षक पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल धर्मानन्द ममगाई का निलम्बन किया गया है।

 

एसडीएम कीर्तिनगर की आख्यानुसार राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई द्वारा राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अधिकांशतः कार्यक्षेत्र में नशे की हालत में पाए जाने, कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने जिलाधिकारी द्वारा धर्मानन्द ममगाई को उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बन कर दिया गया है। DM टिहरी ने बताया कि ड्यूटी एवं राजनीतिक गतिविधि मे संलिप्त सरकारी कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा। बताया कि कई सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी का सही से निर्वहन नहीं करते है,जबकि अन्य कार्यों की राजनीती मे संलिप्त रहते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्वतारोहण अभियान का किया फ्लैग ऑफ

Next post

मसूरी के ऐतिहासिक शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निरेदेश