ऋषिकेश: मेयर ने छात्राओं के साथ कैक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने  अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सुमन बिहार बाबू ग्राम स्थित गंगोत्री विधा निकेतन इंटर कॉलेज में मनाया। इस अवसर महापौर ने छात्राओं के साथ कैक काटकर उनकी परिक्षाओं को लेकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूल पहुंची महापौर का विधालय प्रबंधन समिति द्वारा भव्य स्वागत ओर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश की बेटियां लगातार देश का गौरव बढ़ा रही हैं। खेलों के क्षेत्र में जहां सर्वाधिक पदक देश की बेटियां जीत रही हैं वहीं भारतीय सैना में लड़ाकू विमान उढ़ाकर भी बेटियां राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देने में पीछे नही हैं।उन्होंने कहा बेटियाँ गौरव हैं, गर्व हैं और सृष्टि का आधार हैं। बेटियों के बिना एक समृद्ध और सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारी संस्कृति में बालिकाओं को देवी तुल्य माना जाता है। इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत ,गुरविंदर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, ममता नेगी, रेखा सजवान ,हैप्पी सेमवाल ,बालम सिंह रावत, दिनेश बिष्ट ,राजेश कोठियाल, अनूप बडोनी ,विद्यालय के संस्थापक वंशीधर पोखरियाल ,गौरव कैथोला, संयोजक  निधि पोखरियाल ,प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मालासी, धीरज चौहान , अनूप बडोनि, सुदीप बिष्ट, पुनीत कुमार आदि मोजूद रहे।।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।