ऋषिकेश में आबादी के बीच टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,

ऋषिकेश की भैरव कालोनी स्थित एक रबड़ फैक्ट्री मे अचानक से आग लग गई, आग इतनी भयानक है कि करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद अभी भी दमकल और पुलिस आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास मे है। बता दें की ऋषिकेश की भैरव कालोनी मे पूर्व राज्य मंत्री और आरएसएस से जुड़े कृष्ण कुमार सिंह की रबड़ फैक्ट्री है, बताया जा रहा है कि आज सुबह आसपास के लोगों ने सूचना दी कि फैक्ट्री से आग की लपटें निकल रही थी, सूचना पर दमकल की टीम आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन भीषण आग लगने के चलते आग पर काबू पाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।