CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर अपडेट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान के बारे में अपडेट देते हुए कहा है कि, एक मशीन का आधा हिस्सा काट दिया गया है और पाइप के आगे का हिस्सा मुड़ गया है। इसके बाद, ड्रिलिंग का काम शुरू होगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर सोमवार को अपडेट दिया है.

सीएम धामी ने कहा कि, “बचाव अभियान में सभी ने काफी प्रयास किया है.”

सीएम धामी बोले कि, “मशीन का आधा हिस्सा काट दिया गया है…पाइप के आगे का हिस्सा मुड़ गया है फिर ड्रिलिंग का काम शुरू होगा.”

उन्होंने बताया कि, “टनकपुर से जो श्रमिक फंसे थे, वो उनके परिवार से मिले हैं.” बताया गया कि, “पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टनल से ऑगर मशीन को बाहर निकाल लिया गया है और अब मैनुअल ड्रिलिंग का रास्ता साफ हो गया है.

खबर है कि पहाड़ी के ऊपर से अबतक 75 मीटर तक खुदाई की जा चुकी है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।