कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली.

उत्तराखंड –  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली.
मंत्री जोशी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरुआत की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड से इस यात्रा का शुभारंभ किया. प्रदेश में दून में राज्यपाल गुरमीत सिंह और जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री के नाते उनके द्वारा सितारगंज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था. केंद्र की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ना है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।