बाबा बौखनाग देवता की कृपा से सभी सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे : मंत्री महाराज

देहरादून, 26 नवम्बर । धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त होने से सिलक्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूर को निकालने में कुछ समय अवश्य लगेगा, लेकिन भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ और स्थानीय देवता बाबा बौखनाग की कृपा से सभी को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा।

मंत्री महाराज ने कहा कि सुरंग में जहां मजदूर फंसे हैं दो किमी के लगभग लंबी है वहां सभी सुरक्षित है। मजदूरों के लिए ताजे भोजन, कपड़ों के अलावा सुरंग में रोशनी का उचित प्रबंध किया गया है। पूरा देश उनके सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। आगे अब इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।