प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, देश के मन की बात बन गई है : रेखा आर्य

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम कुमार के निवास, वार्ड संख्या-33 और बूथ संख्या-124, यमुना कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 107वें संस्करण कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज 26/11 को बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और इस दिन को कभी नहीं भूल सकते, जब भारत को सबसे जघन्य आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री के विचार का सारांश दिया, जिसमें इंटेलिजेंस, आइडिया, इनोवेशन, और वोकल फॉर लोकल भारतीय युवाओं की पहचान बन रही है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज बड़े उद्यमो को आगे बढ़ाने के लिए छोटे छोटे उधम को आगे बढ़ाने की जरूत है, जिसके लिए काम किये जा रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए कार्य करने होंगे हमे मेलो,नृत्य व अन्य चीजों को आगे बढ़ाना होगा। आज यह सब मुमकिन हुआ है।

इस अवसर पर पार्षद संजय सिंघल,बूथ अध्यक्ष ज्योति प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, रोशन लाल, रीमा ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।