उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने 9 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क ईलाज प्रदान किया

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने 9 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क इलाज प्रदान किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा है। इसके अलावा, स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क में जूते, किताबें, और बस्ते प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हो रहा है।

चमोली जिले के पोखरी में हुए हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग और शरदोत्सव मेले के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी को पांच करोड़ रुपये और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में डॉक्टर आवास सहित अन्य योजनाओं के लिए दो करोड़ रुपये का आर्थिक समर्थन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर जिले में जल्दी ही 20 नए एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी की घोषणा की, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में सुधार होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ, रतूड़ा में रिसोर्ट और वेलनेस सेंटर का भूमि पूजन और सहकारी संघ के विकास की प्रेरणा

Next post

BJP के कार्यकर्ताओं से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर जबरदस्त नारेबाजी की।