CM पुष्कर-मंत्री-MPs:अयोध्या रवाना भगवान राम के आज दर्शन करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और राज्य सभा सदस्यों के साथ आज भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या रवाना हो गए.

मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल,  सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा MP नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे:वहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

rampsd-1024x779-1 CM पुष्कर-मंत्री-MPs:अयोध्या रवाना भगवान राम के आज दर्शन करेंगे

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद आज ही देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। वह भगवान राम से देश और देवभूमि की समृद्धि-लोगों के बेहतर स्वास्थ्य-ख़ुशी और सफलता की कामना करेंगे.

भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा PM नरेंद्र मोदी के हाथों होने के बाद अब सभी राज्यों के CM-मंत्री वहां जाने लगे हैं.मुख्यमंत्री पुष्कर भी पहली बार गए.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में हुई श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित ।

Next post

उत्तराखंड बोर्ड: कक्षा 10वीं व 12वीं की होने वाली परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायज़ा । इस तारीख से प्रारम्भ होंगी परीक्षाएं