श्री बदरीनाथ में हल्की बारिश हुई तेज केदारनाथ में भी अपराह्न से रूक-रूक कर बारिश शुरू।

केदारनाथ

श्री बदरीनाथ धाम/ श्री केदारनाथ धाम 30 मई। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के तीसरे हप्ते मौसम सामान्य रहने के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है।
आज बृहस्पतिवार प्रात: से श्री बदरीनाथ धाम में मौसम बदल गया कुछ देर धूप आयी उसके बाद बादल छा गये। दिन साढ़े दस बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी।फिर दोपहर में बारिश थम गयी।
आज तीन बजे अपराह्न से अब तक बारिश हल्की से तेज हो गयी। तीर्थयात्रियों ने छाते, रैनकोट पहन लिए।
बदरीनाथ धाम में दूर चौटियों पर बर्फ आयी है लेकिन अभी बदरीनाथ में बर्फ नहीं गिर रही है।

जबकि श्री केदारनाथ में आज सुबह से बादल छाये रहे अपराह्न को श्री केदारनाथ धाम में भी मध्यम बारिश शुरू हो गयी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि बारिश के बीच दोनों धामों में तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से बराबर चल रहे है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।