श्री बदरीनाथ धाम में पुर्वाह्न मास्टर प्लान कार्यों / यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन।

श्री बदरीनाथ धाम 29 मई।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ दर्शन के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनके सुझाव भी लिए। अपर मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को महायोजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।