आषाढ़ सक्रांति के अवसर पर श्री केदारनाथ में श्री भैरवनाथ जी की पूजा।

केदारनाथ

केदारनाथ: 15 जून। आज शनिवार आषाढ माह की सक्रांति को केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों तथा मंदिर समिति द्वारा श्री भगवान केदारनाथ जी के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरव नाथ की पूजा संपन्न की गयी ।
आप पूर्वाह्न को तीर्थपुरोहितगण तथा मंदिर समिति के कर्मचारी अधिकारी तथा देव पश्वागण श्री भैरवनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में हवन- यज्ञ तथा पूजा अर्चना की तथा भैरवनाथ का भोग चढाया गया यात्रा के निर्विघ्न संचालन की प्रार्थना की गयी।

f3902842-543c-4676-a715-7cd836493636 आषाढ़ सक्रांति के अवसर पर श्री केदारनाथ में श्री भैरवनाथ जी की पूजा।

इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी तथा केदार सभा के अन्य पदाधिकारीगण धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला,‌ लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पारेश्वर त्रिवेदी, जेई विपिन कुमार, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ में मानसून की आहट के बीच बारिश यात्रा सामान्य रूप से जारी, अबतक चारधाम पहुंचे 22 लाख तीर्थयात्री

Next post

दि एसोसिएशन ऑफ सर्जस ऑफ इण्डिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।