उत्तराखंड: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए खुली काउंसिलिंग शुरू
Share this content:
उत्तराखंड सिटी न्यूज़ के अनुसार, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास की अध्यक्षता में गठित स्थानांतरण समिति ने पूर्व में हुई काउंसिलिंग को निरस्त कर पुनः खुली काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी।
Table of Contents
Toggleजिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा घोषित काउंसिलिंग कार्यक्रम के अनुसार, आज उत्तरकाशी के रा. कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु खुली काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानांतरण समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास की देखरेख में आज पहले दिन जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के अनिवार्य स्थानांतरण (सुगम से दुर्गम), अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण तथा अनिवार्य स्थानांतरण (दुर्गम से सुगम) श्रेणी हेतु काउंसिलिंग संपन्न कराई गई।
अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास ने कहा कि खुली काउंसिलिंग के माध्यम से स्थानांतरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है और नियमों का पूरी तरह से अनुपालन किया जा रहा है
मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।