पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का दायित्व ।

देहरादून: सुशील कुमार, आई०ए०एस० (से०नि०) को शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद काफी दिनों से खाली चल रहा था।

IMG-20240829-WA0020-300x200 पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा  29 अगस्त के अपराह्न में पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। सुशील कुमार वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी हैं और इन्होंने जनपद स्तर से लेकर मण्डलायुक्त तथा शासन में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर अपनी दीर्घ सेवायें प्रदान की हैं। कहा जा रहा है कि इनके प्रशासनिक एवं दीर्घ सेवाओं के अनुभवों से राज्य निर्वाचन अयोग को निर्वाचन कार्यों में गतिशीलता प्राप्त होगी।

ज्ञात हो कि राज्य में नगर निगम पालिका परिषद के चुनाव 2 महीने के भीतर होने है। इसके पश्चात प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हैं। निकाय चुनावों से पहले इसे प्रदेश की धामी सरकार का बड़ा फैसला बताया जा रहा है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन भगवान श्री बदरीविशाल- श्री केदारनाथ को समर्पित किया।

Next post

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का किया शुभारंभ। प्लास्टिक की बोतल के बार कोड को स्कैन कर डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया।

Post Comment